फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह नए कोरोना संक्रमित, 1589 नेगेटिव आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छह और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। छह नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4277 हो गई है। इनके साथ में 1589 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इनमें से अब तक 4120 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। जिले में अब तक करीब 59 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 97 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार शुक्रवार को जनपद में कुल छह नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती बी-23, नजीबाबाद नगर, यहीं के कासमिया इंटर कॉलेज, इसी इलाके के ग्राम जहानाबाद, गांव मौजमपुर तुलसी, हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा से एक-एक मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 73 हजार 937 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 72 हजार 460 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। करीब दो लाख 66 हजार 689 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1589 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें