फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चालक समेत छह घायल

Tue, 19 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में नेशनल हाईवे पर क्वालिस आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। इससे क्वालिस के चालक समेत छह लोग घायल हो गए। रविवार की रात में नजीबाबाद से एक विवाह समारोह से क्वालिस से रुड़की से लौट रहे पांच लोग ग्राम मुस्सेपुर के निकट लकड़हान नदी पुल क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


क्वालिस हरिद्वार की ओर जा रहे कंटेनर के पीछे  घुस गई। हादसे में रुड़की निवासी क्वालिस चालक पवन और क्वालिस में सवार चार लोग घायल हो गए। जबकि कंटेनर अनियंत्रित होने से कंटेनर चालक अनंत लाल को भी मामूली चोटें आईं। घायल रात में ही रुड़की चले गए।

उधर , रेहड़ में  टिकोला से खोई भरकर काशीपुर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पीली नदी के मोड़ पर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर सोहन सिंह चोटिल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक पलटने से हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाकर मार्ग सुचारु कराया।
विज्ञापन


उधर मानगर की पुलिया पर गन्ने से लदा ट्रैक्टर ट्राली ओवर लोड होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। गांव सिपाहियोवाला निवासी चालक काले सिंह गन्ना लेकर शुगर मिल जा रहा था। ट्रैक्टर चालक चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया ।

रोडवेज बस-ट्रक की भिड़ंत, 12 घायल
मुरादनगर में कोहरे के कारण एनएच-58 पर सोमवार को असालतनगर के पास बिजनौर डिपो की रोडवेज बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। 

 राकेश निवासी नियामतपुर नगीना बिजनौर डिपो में बस चालक है और राजवीर परिचालक। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रोडवेज बस में बिजनौर से नई दिल्ली सवारी लेकर जा रहे थे। असालतनगर हनुमान मंदिर के निकट बस पहुंची तो आगे जा रहे ट्रक ने जीप को बचाने के लिए ब्रेक लगा दिए।

कोहरा होने के कारण बस ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस चालक राकेश, रमेश, नियाज अहमद, फारूख, राशिद, प्रमोद, घनश्याम, रुकसाना, सलीम, उमेश, रितेश, मालती निवासी बिजनौर आदि चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें