फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बच्चों की उपस्थिति के लिए चलेगा अभियान

Thu, 10 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  सर्व शिक्षा अभियान के तहत अब स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान नवंबर से लेकर जनवरी 2017 तक चलाया जाएगा। माता-शिक्षक संघ व पिता शिक्षक संघ के अलावा स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों को भी इस अभियान से जोड़ कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्कूल से लेकर ब्लॉक स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन के आदेश पर बीएसए ने अभियान चलाने को बीईओ व शिक्षकों को दिशा निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत अप्रैल व जुलाई के महीने में स्कूल चलो अभियान चलाया गया था तथा शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराया गया था। पर अब शासन ने नवंबर से जनवरी 2017 तक बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवधि में स्कूल स्तर पर गठित शिक्षा समितियों की बैठकें आयोजित की जाएंगे। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। स्कूल नहीं आ रहे बच्चों की सूची बना कर उनके अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। बच्चों को जागरूकता के लिए 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालय को एक-एक हजार रुपये तथा संकुल प्रभारियों को दो-दो हजार तथा ब्लॉक स्तर पर 40-40 हजार भेजे जा रहे हैं। 
विभिन्न वाद विवाद प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम ने अभियान जनवरी 2017 तक चलाने को कहा है। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के खंड शिक्षा अधिकारियों व संकुल प्रभारियों से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को चलाए जाने वाले अभियान के आदेशों को पालन करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें