फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों की भिड़ंत में छह घायल

Thu, 10 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर में हाईवे पर बुधवार रात मनोकामना मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों कारों          में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

 इनमें तीन महिलाएं भी है। काशीपुर निवासी शोभित कुमार ने बताया कि मैडम कुमकुम को लेकर जब देहरादून जा रहे थे तो सामने से तेज गति से आ रही कार से उनकी कार की टक्कर हो गई, जिसमें वह और कुमकुम दोनों घायल गए हैं। 
 वह मैडम कुमकुम की कार के चालक है। उन्हें लेकर काशीपुर से देहरादून जा रहा था। दूसरी तरफ जसपुर के हसील ने बताया कि जब वह नजीबाबाद से कार से घर जा रहे थे तो शेरकोट के पास हाईवे पर मनोकामना मंदिर के सामने सामने से तेज गति से आ रही कार से उनकी कार की टक्कर हो गई ।जिससे कार में सवार जसपुर की गुलशन जहां, कमरूद्दीन व नसीम जहां घायल हो गए। उन्हें भी काफी चोट आई हैं। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी को डाक्टरों ने गंभीर मानते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें