फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन से टकराई एंबुलेंस, आधा दर्जन लोग घायल, चालक गंभीर

Sat, 19 Mar 2022 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शेरकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 74 पर सुबह किसी अज्ञात वाहन से एक एम्बुलेंस की टक्कर हो गई।

बताया गया कि हादसे के दौरान चालक और मरीज एंबुलेंस में फंस गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में फंसे घायलों को बमुश्किल निकलवाकर अस्पताल भिजवाया। 
 
पुलिस के अनुसार एंबुलेंस देहरादून से से आ रही थी और उत्तराखंड जा रही थी। एंबुलेंस में दो मरीजों समेत कुल छह व्यक्ति सवार थे। बताया कि घायलों में अधिकतर को मामूली चोटें आईं हैं, वहीं एंबुलेंस चालक की हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें