फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की पहली फाइल निरस्त कर ये लगवा दें

विज्ञापन
विज्ञापन
छह भाजपा नेता पार्टी से निष्कासित
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा हाईकमान ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़े रहे या दूसरे प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रहे छह नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। इससे पहले 11 नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के अनुसार प्रांतीय पार्षद व पूर्व जिला महामंत्री रमेश रागी, पूर्व नगर उपाध्यक्ष बिजनौर जितेंद्र राणा, प्राथमिक सदस्य विनित बहादुर, सेक्टर संयोजक नरेश कुमार, प्राथमिक सदस्य गिरिराज सैनी व विनोद कुमार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। हल्दौर प्रथम से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर के सामने जितेंद्र राणा सतीश कुमार को चुनाव लड़ा रहे थे। कोतवाली देहात छह में रमेश रागी भाजपा प्रत्याशी मुकेश चौधरी के सामने अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहे थे। नूरपुर तीन में विनीत बहादुर भाजपा प्रत्याशी सौरभ चौधरी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। नहटौर तीन में नरेश कुमार भाजपा प्रत्याशी दानवीर चौहान के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। अफजलगढ़ के वार्ड 54 में गिरिराज सैनी भाजपा प्रत्याशी जयवीर पांचाल के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। विनोद कुमार अफजलगढ़ के वार्ड 53 में भाजपा प्रत्याशी वेदांती देवी के सामने अपनी पत्नी रेखा को चुनाव लड़ा रहे हैं। सुभाष वाल्मीकि के अनुसार सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ाएं। चुनाव में सभी पार्टी प्रत्याशियों समर्थित प्रत्याशियों को ही जिताकर संगठन को और मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें