फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में खोदाई के समय निकले चांदी के सिक्के

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गॉव आलमपुर गॉवड़ी में बनैली नदी मे खुदाई के समय मिले प्राचीन सिक्के। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नदी में खोदाई के समय निकले चांदी के सिक्के
विज्ञापन

अफजलगढ़ । गांव आलमपुर गांवड़ी में बनैली नदी में मिट्टी की खोदाई करते समय चांदी के सिक्के निकले। ग्रामीण इन सिक्कों को उठाकर घर ले आए। खोदाई के समय सिक्के मिलने की खबर से कुछ ग्रामीण सिक्कों की तलाश में उस स्थान पर खोदाई करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

गांव आलमपुर गांवड़ी से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर बनैली नदी बहती है। नदी में गांव के कुछ किसानों की पट्टे की भूमि भी आ रही है। किसानों ने हाईवे निर्माण पर चल रहे मिट्टी भराव के लिए अपने खेतों की मिट्टी बेच दी थी। यहां से ठेकेदार ने पोर्कलेन से खोदाई कर मिट्टी उठाई थी। तीन दिन पूर्व आसपास के ही कुछ ग्रामीण फावड़े से मिट्टी खोद रहे थे। अचानक जमीन में से पुराने जमाने के चांदी के कुछ सिक्के निकल आए। सिक्कों सन् 1906 विक्टोरिया व 1877 किंग एंड एम्फरर अंकित है। इन सिक्कों ग्रामीण उठाकर अपने घर ले गए। गांव में सिक्के मिलने की चर्चा पर अन्य लोग फावड़े व खुरपे लेकर मौके पर पहुंच गए और सिक्कों की तलाश में जुट गए। लेकिन उन्हें वहां कुछ नहीं मिला। इस संबंध में सीओ महेश कुमार ने अनभिज्ञता जताई। जबकि कोतवाल राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि खोदाई के दौरान सिक्के मिलने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया, लेकिन जांच के दौरान ऐसा कुछ नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें