बिजनौर जिले का सीबीएसई 12वीं का जिला टॉपर रितिक राज, आरपी पब्लिक स्कूल तेजीपाड़ा, नजीबाबाद 99 प्रति?
- फोटो : NAZIBABAD
वैज्ञानिक बनना रितिक राज का लक्ष्य
नजीबाबाद। आरपी पब्लिक स्कूल तेली पाड़ा की रिमझिम अग्रवाल के सामान 99 प्रतिशत अंक पाने वाले रितिक राज का लक्ष्य वैज्ञानिक बनना है।
आरपी पब्लिक स्कूल तेलीपाड़ा के होनहार रितिक राज ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा को टॉप करने वाली अपने ही स्कूल की रिमझिम अग्रवाल के सामान अंक पाकर जिले में रिमझिम के साथ प्रथम टॉपर बनने का अवसर प्राप्त किया। रितिक राज का लक्ष्य वैज्ञानिक बनकर देश का नाम रोशन करना है। रितिक गूगल के सीईओ पिचाई से प्रभावित है। वह उन्हें अपना आदर्श मानता है। उपलब्धि का श्रेय रितिक प्रधानाचार्य कुंवर अजीत सिंह और अपने माता-पिता को देता है।