सिख समाज ने गुरु नानक का प्रकाशोत्सव मनाया
चांदपुर। नगर में गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा की ओर से नगर में भव्य कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा में पथ के जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
धनौरा रोड स्थित गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पथ प्रसिद्ध कीर्तनीय जत्थे भाई गगनदीप सिंह अमृतसर वाले, माता साहिब कौर जी, भाई प्रदीप सिंह उमरी वाले, ज्ञानी राजेंद्र सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में नगर में भव्य कीर्तन निकाला गया। कीर्तन में फूलों से सजे वाहन में श्रीगुरुग्रंथ साहिब की सवारी विराजमान थी। उसके आगे सेवादार सड़क की सफाई करते चल रहे थे। नगर कीर्तन में शामिल अखाड़े में युवाओं ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन धनौरा रोड से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार, फव्वारा चौक, नेहरू मूर्ति, ढाली बाजार, बाजार बजरिया, सरगम बाजार, बाईपास होते हुए गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
नगर कीर्तन का मंडी कोटला स्थित श्रीहनुमान मंदिर के पास भाजपा व्यापार मंडल के जिला संयोजक विकास गुप्ता उर्फ रॉकी की ओर से ढाली बाजार आदि अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान कमेटी के प्रेम सिंह दिगवा, अच्छन सिंह लोहिया, भवानी सिंह दिगवा, प्रभुदयाल सिंह प्रेमी, सुरेंद्र सिंह राजू, पपेंद्र सिंह गुरुदयाल सिंह, त्रिवेंद्र सिंह जैकी, सतवंत सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, अमरजीत सिंह, अमेंद्र सिंह, पप्पी सिंह, परमजीत सिंह, बूटा सिंह आदि मौजूद रहे।