फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खाटू वाले श्याम धनी मुझे तेरा ही सहारा...

Sun, 02 Nov 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर में श्री खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराते श्रद्घालु। संवाद
विज्ञापन
स्योहारा/हल्दौर। शनिवार को भक्ति और श्रद्धा के बीच खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। खाटू वाले श्याम धनी मुझे तेरा ही सहारा... आदि भजनों पर श्रद्धालु थिरके और जय श्री श्याम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मोहल्ला मालियान स्थित रितिका अग्रवाल के निवास पर भव्य कीर्तन में भक्तों ने श्याम तेरी भक्ति से मिलती है शक्ति, दुख में भी मुस्कुराना सिखा दे..., खाटू वाला सेठों का सेठ..., श्याम नाम के दीवाने हम... जैसे भजनों पर वातावरण पूर्ण रूप से श्याममय बन गया। कीर्तन के उपरांत श्याम बाबा का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर बाबा के चरणों में आरती उतारी और उनके आशीर्वाद की कामना की। इस अवसर पर मीरा रानी, अक्षय कुमार, सृष्टि पुष्पक, शोभित पुष्पक, विनीता, रानी, आराध्या, बेबी, साक्षी पुष्पक रहे।
विज्ञापन

श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा में निकाली निशान यात्रा : हल्दौर। नगर के पोखर बाजार स्थित रामलीला मैदान परिसर के छोटे शिव मंदिर में श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शनिवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई।
निशान यात्रा रेलवे फाटक, धूलिया महादेव मंदिर संस्थान, टोटमोहरा, मुख्य बाजार एवं शहीद स्मारक मार्ग से होते हुए उक्त मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। मार्ग में नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। श्री खाटू श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। पदयात्रा के समापन पर मंदिर प्रांगण में श्री खाटू श्याम जी की मूर्ति स्थापित की गई। इसके उपरांत बिजनौर प्राचीन शिव मंदिर से पधारे पंडित अस्माक कौशिक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
पंडित धर्मवीर गोस्वामी, रमेश मुंशी, करण सिंह, आलोक रस्तोगी, शगुन चौहान, शिव वर्मा, सन्नी चंद्रा, तुषार रस्तोगी, रानू राजपूत आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

हल्दौर में श्री खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराते श्रद्घालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें