नांगलसोती- गांव शेरपुर अभि में मजार का चबूतरा और टिनशेड हटवाती पुलिस। संवाद
नांगलसोती। गांव शेरपुर अभि में किसान लोटन सिंह के खेत में पिछले कई वर्षों से मजार बनी हुई थी। मजार पर हाल ही में चबूतरा निर्माण और टिनशेड डाल दिया।
शनिवार को जब किसान खेत पर पहुंचा तो गांव में सूचना दी। इससे गांव में तनाव बन गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस भी पहुंची। एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल, ट्रेनी आईपीएस गौतम राय, नायब तहसीलदार अमित कुमार ने मजार स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मजार के चारों ओर बने चबूतरे, टिनशेड और मौके पर बने दान पात्र को पुलिस ने तुड़वा दिया। एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल का कहना है कि निर्माण कार्य कराने वाले युवक गांव शेरपुर अभि निवासी आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।