फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ किया श्याम बाबा का गुणगान

Mon, 17 Nov 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर के मोहल्ला खतियान में संपन्न सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु स्रोत श्रद्धालु
विज्ञापन
धामपुर। टीचर कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय पर श्रीमद्हनुमत भक्ति प्रचार मंडल की ओर से शनिवार देर रात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भजनों से श्रद्धालुओं ने बजरंगबली बाबा के साथ ही खाटू वाले श्याम बाबा का गुणगान किया।
विज्ञापन

आयोजक परिवार को संस्था की ओर से राम दरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला प्रचारक प्रवीण सिंह, अमित कुमार, रविंद्र सिंह, कार्यवाहक आजाद वीर सिंह, लोकेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार, अनिल राजपूत, आशुतोष कुमार आदि शामिल रहे। मंडल अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, महंत राहुल अग्रवाल, आचार्य दिनेश चंद्र भारद्वाज, मनोज रस्तोगी आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। उधर, मोहल्ला खतियान में प्रदीप शर्मा के प्रतिष्ठान पर पंडित कुलदीप शर्मा ने पूजन के साथ सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रदीप कुमार शर्मा, योगेश्वरी देवी शर्मा, तुषार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में बबीता रानी, अंशिका भारद्वाज, जगन्नाथ, अशोक शर्मा, मधु रानी रहे। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री राम की आरती के बाद प्रसाद वितरण से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें