फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंटिंग स्टाफ की चूक से उतरे पहिये

Thu, 02 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में ऑयल वैगन के पहिये पटरी से उतरने के मामले में ऑपरेटिंग स्टाफ को जिम्मेदार माना गया है।  संयुक्त जांच दल ने अपनी रिपोर्ट रेलवे के मंडलीय अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

नजीबाबाद स्टेशन पर बुधवार की शाम ऑयल डिपो से अनलोड होकर बाहर आ रही ऑयल वैगन के एक डिब्बे के चार पहिये पटरी से उतर गए थे। रेलवे स्टेशन के यार्ड क्षेत्र प्वाइंट 42 ए पर हुई घटना से स्टेशन की सिंग्नल व्यवस्था ठप होने से दो ट्रेनें प्रभावित हुई थी। हरिद्वार से आई एचआरई रिलीफ ट्रेेन के माध्यम से लगभग तीन घंटे बाद ऑयल वैगन के पहियों को पटरी पर रखा गया था। मंडलीय अधिकारियों को घटना की ज्वाइंट रिपोर्ट भेजी गई है। ज्वाइंट रिपोर्ट में शामिल सीनियर सेक्शन इंजीनियर शीशपाल सिंह, चीफ लोको इंस्पेक्टर रेशपाल सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिंग्नल मनोज शर्मा, पीडब्लूआई केएल वर्मा द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में ऑपरेटिंग स्टाफ को घटना के लिए जिम्मेदार माना गया है। रिपोर्ट में ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर और शंटिंग स्टाफ की चूक से यार्ड के लाइन के प्वाइंट 42 को शंटिंग के दौरान ऑपरेट करने से वैगन  के पहिये पटरी से उतरने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें