फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 17 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में विद्युत लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत विभाग के जेई व एसएसओ के खिलाफ नगीना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव किरतपुर निवासी राकेश कुमार (35) पुत्र नरेश कुमार सुबह करीब 10 बजे अपने मकान के पास स्थित बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी बीच विद्युत सप्लाई शुरू हो जाने के कारण करंट लगकर नीचे गिर गया, उसे घायल अवस्था में नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया जहां से चिंताजनक हालत में उसे बिजनौर रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर मेरठ रेफर किया गया जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतक के परिजनों ने नगीना थाना पहुंचकर विद्युत निगम के जेई व एसएसओ के खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर में कहा है कि मृतक विद्युत विभाग में संविदा कर्मचारी है जो पिछले चार वर्षो से विभाग में कार्य कर रहा था। उधर, एसडीओ विद्युत का कहना है कि मृतक संविदा कर्मचारी नहीं है। प्राईवेट तौर पर काम करने की बात सामने आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक मनोज पारस ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें