बिजनौर। आठ साल पुरानी मोहब्बत का गला घोंटकर जीवन साथी को मौत के घाट उतारने वाली शिवानी की रातों की नींद गायब है। जेल में आने के बाद शिवानी पूरी रात करवट बदलती रही। जोकि सो नहीं सकी और रोती रही।
नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्श नगर में किराए पर रहने वाले रेल कर्मी दीपक कुमार की शुक्रवार को पत्नी शिवानी ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या को वह हार्ट अटैक से होना बताती रही। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसका झूठ पकड़ा गया और गला घुटने से मौत होना आया।
पुलिस ने 36 घंटे तक पूछताछ के बाद सोमवार शाम उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। सोमवार की शाम शिवानी जेल में दाखिल हो गई। जेल जाने के बाद वह महिला बैरक में गुमसुम रही। शाम को बैरक में खाना पहुंचा तो उसने खाने से इनकार कर दिया। रातभर वह सोई भी नहीं।
मंगलवार की सुबह उसके लिए नाश्ते में चाय और चना भेजा गया। मगर उसने फिर इनकार कर दिया। इसके बाद बैरक में बंद अन्य महिलाओं ने उसे समझाया। जेल वार्डन भी बैरक में पहुंची। उसकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर उसे खाना दिया गया, समझाने के बाद बमुश्किल से उसने दो रोटी खाई। बताया जा रहा है कि जेल में आने के बाद रो रही है। कह रही है कि पति उसके साथ मारपीट करता था। झगड़ा होने पर ही उसने गला दबाया था।