नजीबाबाद। मंडी परिषद के उप निदेशक के निर्देश पर मंडी समिति में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। मंडी समिति के 80 से अधिक फल एवं सब्जी आढ़तियों को अतिक्रमण संबंधी नोटिस जारी किए गए हैं।
मंडी समिति के सचिव अभिषेक शर्मा ने मंडी परिसर के लाइसेंस धारी फल एवं सब्जी आढ़तियों को आवंटित दुकानों के सामने चबूतरे, फड़ आदि रूपों में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस संबंध में अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए गए। मंडी समिति सचिव ने बताया कि बुधवार को मंडी समिति में मुनादी कराई जाएगी। मुनादी के उपरांत अतिक्रमण मिलने पर संबंधित लाइसेंसी सब्जी एवं फल आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।