फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का उत्पीड़न सहन नहीं

Mon, 16 May 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन में शामिल हुए शिक्षकों का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बीएसए आफिस में हुई मीटिंग में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मित्रों व समायोजित शिक्षा मित्रों का किसी भी कीमत पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने मगन बिहारी को संगठन मंत्री, शाने हैदर जिला संगठन मंत्री, नागेंद्र राणा मंडल अध्यक्ष, देवेंद्र गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष, नईम अहमद जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया। पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने कहा कि कोई भी अधिकारी अस्थायी व्यवस्था के नाम पर किसी का तरह का शोषण करता है तो संगठन उसके विरुद्ध आंदोलन छेड़ेगा।
उन्होंने बताया कि द्वितीय बैच के अवशेष व तृतीय बैच के सभी शिक्षामित्र के समायोजन हेतु प्रस्ताव बनाकर तैयार करवा दिया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान, रावेंद्र सिंह, मोहम्मद वाईज अब्बासी, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें