फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में शिक्षामित्र की मौत
विज्ञापन

धामपुर। हाईवे 74 पर साईं मंदिर के निकट रविवार सवेरे करीब छह बजे कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार शिक्षामित्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दस वर्षीय पुत्र घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। घटना की तहरीर मृतक के भाई ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कनखेड़ी निवासी 38 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र विजयपाल सिंह रविवार सवेरे नगीना थाने के गांव भोगली से अपनी ससुराल से बाइक से अपने गांव कनखेड़ी लौट रहे थे। धामपुर क्षेत्र में साईं मंदिर के निकट पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे शिक्षामित्र विपिन कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी रेखा और 10 वर्षीय पुत्र हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर ले जाया गया है। वहीं चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि मृतक शिक्षामित्र विपिन कुमार क्षेत्र के गांव किरार खेड़ी स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना से शिक्षामित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। आदर्श शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर ऐसो. के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार चौहान, पवन चौहान, जेनेंद्र कुमार आदि ने उनके परिवार को ढांढस बंधाया। प्रदेेेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मृतक की पत्नी को आश्रित के रूप में सरकारी नौकरी देने और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें