फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्योहारा में स्थापित होगा सीवर ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। स्योहारा क्षेत्र के नायब तहसीलदार राजकमल ने बताया कि स्योहारा नगर पालिका में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित होगा। जिसके लिए पालिका से सटी ग्राम पंचायत खलीलपुर में ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए जमीन को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया गया कि खलीलपुर ग्राम पंचायत में ग्राम समाज की काफी जमीन खाली पड़ी हुई है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल से संपर्क कर पैमाइश करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि पालिका में इससे पहले तीन विभिन्न प्रकार के प्लांट संचालित हैं। नगर पालिका की ओर से एक और नया प्लांट लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए एक हेक्टेयर क्षेत्रफल जमीन की जरूरत है। राजस्व विभाग की ओर से जल्दी जमीन की पैमाइश कर चिह्नित करने के बाद नगर पालिका की सुपुर्दगी में दे दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें