फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से कांवड़ियों की कार में आग लगी

Sun, 03 Mar 2019 12:15 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
विज्ञापन
हल्दौर में शॉर्ट सर्किट से जलती कांवड़ियों की कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्दौर में  हरिद्वार से जल लेकर  बुलंदशहर के मोहल्ला राधा नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र चंद्रप्रकाश व उनके मोहल्ले का ही दूसरा साथी सुधीर कार में सवार होकर शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नहटौर-चांदपुर मार्ग पर स्थित गांव करनपुर गावड़ी से होकर अपने कांवड़ियों के जत्थे के साथ गुजर रहा था। उसके कुछ साथी पैदल कांवड़ लेकर चल रहे थे।
विज्ञापन

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्दौर मार्ग पर अचानक चलती कार में शार्ट सर्किट होकर भीषण आग लग गई। दोनों कांवड़ियों ने कार से कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई। कार सड़क किनारे जलने लगी और उसके टायर फटने से तेज धमाका हुआ। इस दौरान तेज धमाकों की आवाज सुनकर मौके से गुजर रहे कांवड़ियों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। वहां से गुजर रहे वाहनों का मार्ग अवरुद्ध हो गया। करीब एक घंटे बाद चांदपुर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी भीषण आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस ने आग बुझने के बाद मार्ग पर रुके कांवड़ियों व वाहनों का मार्ग चालू कराया। इस अग्निकांड में कार में रखे करीब 53 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल सैट जरूरी कागजात व अन्य सामान जलकर राख हो गया। कांवड़ियों का कहना था कि पुलिस को हर सड़क पर दमकल विभाग की गाड़ी खड़ी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें