फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्तमी पर जन्म लेने वाली सात बच्चियां और माताएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सप्तमी पर जन्म लेने वाली सात बच्चियां और माताएं सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर जिला महिला अस्पताल में रात में जन्म लेने वाली सात कन्याओं और उनकी माताओं को बेबी किट और जन्म प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक जिला महिला अस्पताल पहुंचे और अस्पताल में बृहस्पतिवार की रात में जन्म लेने वाली सात कन्याओं और उनकी माताओं को खिलौने, फल, बिस्कुट, बेबी पाउडर, मच्छरदानी आदि वस्तुओं पर आधारित किट तथा जन्म प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि बेटी के बिना घर में रौनक नहीं होती। बेटियां हर व्यक्ति और परिवार के लिए वरदान होती हैं, इसलिए सभी को इनका सम्मान करना चाहिए। बेटी और बेटे में भेदभाव करना रूढ़िवादिता का प्रतीक है। बेटी किसी भी स्तर पर और क्षेत्र में बेटे से पीछे नहीं है। बेटियों का पालन-पोषण भी बेटों की ही तरह कर उन्हें अच्छे संस्कार दें, जिससे बेटियां पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा उजागर कर सकें। साथ ही समाज एवं देश के विकास तथा निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें।
इस अवसर जिला महिला अस्पताल की सीएमएस प्रभा रानी, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय यादव के अलावा जिला चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें