चंदक में आरपीएस पब्लिक स्कूल आयोजित शिविर में अभ्यास करते स्वयं सेवक।
- फोटो : BIJNOR
समाज हित के कार्यों के लिए सदैव तैयार रहें: वेदपाल
फोटो-09
चंदक। आरपीएस पब्लिक स्कूल में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का समापन हुआ। शिविर में 6 इकाइयों के 151 शिक्षार्थियों ने शिक्षा ग्रहण की। 40 प्रशिक्षक व व्यस्थापक मौजूद रहे।
समापन समारोह में मुख्य वक्ता प्रांत सह संपर्क प्रमुख वेदपाल जी ने कहा कि समाज की सेवा के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक हर समय तैयार रहें। उन्होंने शिक्षार्थियों से देश, संस्कृति और समाज के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया और संघ के अनुषांगिक संगठनों की विस्तार से जानकारी दी। विभाग प्रचारक रोहित ने बताया कि हिंदू संस्कृति विश्व में सबसे सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि पराई स्त्री को माता के समान व पराए धन को मिट्टी के समान देखना चाहिए। कहा कि अपनी शिक्षा, व्यवसाय व नौकरी के दौरान भी समाज सेवा के कार्यों से दूरी न बनाएं। समाज को मजबूत बनाकर ही एक शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण की नींव रखी जाती है। कार्यक्रम में शिक्षार्थियों ने दंड चलाना, योग, आसन, व्यायाम, सूर्य नमस्कार आदि का अभ्यास किया। शिविर में वर्ग पालक महेश पाल और सर्व व्यवस्था प्रमुख महावीरजी, वर्ग कार्यवाह यशपाल जी, शिव ध्यान जी, कैलाश उपाध्याय, देवप्रताप सिंह व संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को देखा। कार्यक्रम में केडी देशवाल, तपराज सिंह, रंजनी कालरा, ब्रजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।