फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा प्रदर्शन मेले में 36 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सट्टा प्रदर्शन मेले में 36 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से सोमवार को गन्ना समिति स्तरीय सर्वे/ सट्टा प्रदर्शन एवं आपत्तियों का निस्तारण के लिए मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्ज 36 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन

आयुक्त गन्ना एवं चीनी उप्र. लखनऊ गन्ने के सट्टे एवं आपूर्ति नीति के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के अनुपालन में गन्ना समिति धामपुर में सोमवार को सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन प्रारंभ हुआ। मेले में चार चीनी मिलों धामपुर, अफजलगढ़, बिलाई, एवं स्योहारा के ब्लाकवार, जोनवार, कुल 25 काउंटर लगाए गए। जिस पर चीनी मिल एवं गन्ना समिति के गन्ना पर्यवेक्षक कृषकों की शिकायतों/आपत्तियों को कृषकवार सर्वे/ सट्टा डाटा दिखाकर प्राप्त कर रहे थे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कृषक भाई अपने ऑकड़ों को देख लें। यदि कोई आपत्ति है तो उसे दर्ज कराएं। जिससे मौके पर ही निस्तारण हो सके। सर्वे के आकड़ों में सुधार का यह अंतिम मौका है। यदि कोई कृषक अपना घोषणा पत्र अभी भी न दे पाए हो तो उसे अवश्य दें। इस दौरान महाप्रबंधक (गन्ना) धामपुर कुलदीप शर्मा, मनोज चौहान, ओमपाल सिंह प्रबंधक अफजलगढ़ आदि मौजूद रहे। मेले के दौरान सर्वे संबंधी -19, भूमि संशोधन 47, मोबाइल संबंधी 07, बेसिक कोटा संबंधी-07, सप्लाई मोड 11 शिकायतें प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें