फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय का उद्देश्य लेकर की जनता की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय का उद्देश्य लेकर की जनता की सेवा
विज्ञापन

बिजनौर/चांदपुर। अंत्योदय का उद्देश्य लेकर जनता की सेवा के लिए राजनीति करने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने 80 से अधिक बूथों पर श्री दीनदयाल उपाध्याय जी को पुष्पांजलि व श्रद्धासुमन अर्पित की। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि पंडित उपाध्याय ने अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। विधायक सुचि मौसम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन रात जनता की सेवा में काम कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह व नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि पंडित उपाध्याय के राजनीति में आने का मकसद अंत्योदय के लिए कार्य करना है। संजीव गुप्ता ने अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से गरीब व नि:सहाय लोगो की सेवा करने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनय राणा, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग, मायापाल, हरजिंदर कौर, मनदीप चौधरी, मानव सचदेवा, मुकेश अग्रवाल, इंद्रराज गौड़, अंकुर गौतम, आशीष अग्रवाल, जितेंद्र राणा आदि मौजूद रहे। वहीं चांदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के बास्टा मंडल में गांव सरकथल, गांव मुस्तफाबाद व बास्टा के बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया। संयोजक चौधरी सुधींद्र सिंह प्रेम वीर सिंह, सोमदेव सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें