फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किसान सेवा सहकारी समिति बसी किरतपुर के संचालकों ने डीएम रमाकांत पांडेय को मांग पत्र देकर समिति की उप सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान सेवा सहकारी समिति बसी किरतपुर के संचालक गजेंद्र सिंह, रामकुमार, मोहम्मद शहजाद, दयावती, जयप्रकाश व राजीव कुमार ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि सभापति व उपसभापति लंबे समय से समिति के खिलाफ कार्य करते आ रहे हैं। संचालकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते हैं। संचालकों द्वारा सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करना पड़ा, पर सभापति ने 21 सितंबर को ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ताकि उप सभापति कविता को चार्ज दिलाया जा सके। समिति के छह संचालकों ने डीएम से उपसभापति कविता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अनुमति प्रदान कराने की गुहार लगाई है। इसके लिए पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति भी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें