फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए दवा भेजी, पर नहीं मिला तीन महीने का अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए दवा भेजी पर नहीं मिला तीन महीने का अनाज
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को पार पाने के लिए बच्चों के लिए दवा तो शासन द्वारा भेजी जा रही है, लेकिन बच्चों के लिए मिड-डे मील का राशन नहीं दिया जा रहा है। जून चल रहा है, लेकिन बच्चों को अब तक केवल मार्च तक का ही राशन बांटा गया है। जिले में अतिकुपोषित बच्चों की संख्या भी कम नहीं हो रही है।
जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब साढ़े तीन लाख बच्चे आते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले छह साल तक के नौनिहालों को पहले हॉट कुक दिया जाता था, लेकिन पिछले साल से इस व्यवस्था को बदल दिया गया था। बच्चों को हॉट कुक के बजाए मिड-डे मील में सीधे अनाज दिया जाता है। इसके अलावा घी, दाल आदि भी दी जाती हैं। महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पूर्ति विभाग से ये अनाज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को और उनके जरिये बच्चों को दिया जाता है, लेकिन तीन महीने से बच्चों को मिड-डे मील का अनाज नहीं मिला है। गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं व किशोरियों को भी यह राशन बांटा जाता है। अभी मार्च के महीने का राशन बच्चों को दिया जा रहा है। यह हाल तब है जब बच्चों को कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचाने के लिए दवाइयों की किट शासन द्वारा भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना मिलता है अनाज
आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत अतिकुपोषित बच्चों को दो किलो चना, दो किलो गेहूं, दो किलो चावल और 400 ग्राम सोयाबीन का तेल मिलता है। बाकी बच्चों को यह अनाज आधा मिलता है।
बच्चों की स्थिति
परियोजना कुल बच्चे कुपोषित बच्चे
स्योहारा 27430 218
नहटौर 22415 401
किरतपुर 25291 260
जलीलपुर 28879 773
हल्दौर 9963 180
झालू 13846 209
नूरपुर 30139 610
नजीबाबाद 38714 765
देवमल 26198 294
धामपुर 30675 345
कोतवाली 44267 718
अफजलगढ़ 24556 296
बिजनौर 8120 165
कुल 330502 5234
नोट: बच्चों की संख्या विकास भवन से ली गई है।
दिखवा रहे हैं मामला
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार शासन से अनाज मिलने पर बंटवाया जाता है। वे मामले को दिखवा रहे हैं।
बांट रहे हैं अनाज
जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अनुसार मार्च का अनाज बच्चों को बांटा जा रहा है। जल्दी ही राशन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें