फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जमातियों के सैंपल जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
सात जमातियों के सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

नहटौर। सात जमातियों को प्रशासन द्वारा मदरसा फैजुल उलूम में क्वारंटीन किए जाने के एक माह बाद प्रशासन ने उनके सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ भेजे हैं। फिर उन्हें मदरसे में ही क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

एक अप्रैल को मोहल्ला सादात सहदरी में मुजफ्फरनगर की सात सदस्यीय एक जमात ठहरी हुई थी। प्रशासन को इसका पता लगने पर उन्होंने उन जमातियों को मोहल्ला पीर शहीद काला स्थित मदरसा फैजुल उलूम में क्वारंटीन कर दिया था। लेकिन प्रशासन ने उनकी जांच नहीं कराई। एक माह से वह क्वारंटीन में रह रहे थे। मदरसा प्रबंध समिति के हाफिज इसहाक, डाक्टर अहमद मियां, कारी मोहम्मद हारून, हाजी सलीम डॉलर आदि ने जिलाधिकारी रमाकांत पांडे से जमातियों की जांच की मांग की। जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सातों जमातियों का सैंपल लेकर मेरठ जांच के लिए भेजे। सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश भारद्वाज ने बताया कि जांच के बाद सभी जमातियों को मदरसे में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें उनके घर भिजवाने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें