फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में क्वारंटीन सेंटरों की संख्या चार से बढ़ कर पांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलमोहर रिसोर्ट को बनाया गया क्वारंटीन सेंटर
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि धामपुर में हाईवे 74 पर गुलमोहर रिसोर्ट को भी क्वारंटीन सेंटर बना दिया गया है। अब धामपुर में क्वारंटीन सेंटरों की संख्या चार से बढ़ कर पांच हो गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि राहत भरी खबर यह है कि तहसील में कुल 12 लोग कोरोना पॉजिटिव थे। जिनमें से 11 लोगों की क्वारंटीन के बाद रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है। केवल एक ही नहटौर का केस पॉजिटिव है। जिसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। एसडीएम ने बताया कि धामपुर में गुलमोहर रिसोर्ट को नया क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर करीब 150 बैडों का है। उषा स्मारक, मनभावन, कन्या इंटर कालेज, विनायक मंडप पहले से ही क्वारंटीन सेंटर हैं। तहसील क्षेत्र में कुल पांच हॉट स्पाट बने है। सब कुछ ठीकठाक रहा तो 15 दिन के बाद यह हॉट स्पाट भी खत्म होने शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया गया कि मनभावन सेंटर में 43, विनायक में 63 और उषा स्मारक में नौ लोग क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें