फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तटबंध से पानी निकलता देख रात में ही भाग गए थे अफसर

Tue, 09 Sep 2025 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कैसे रूके कटान। बिजनौर में बैराज के तटबंध का पिछले तीन से काफी प्रयास करने के बाद भी कटान जारी
विज्ञापन
बिजनौर। सोमवार की देर रात तटबंध के नीचे से पानी निकलता देख अफसर मौके से लौट गए। इसके बाद वहां काम करने वाले मजदूर भी वहां से भाग खड़े हुए थे। तटबंध को छोड़ने के बाद घंटों तक अधिकारियों की शीशमहल में बैठक चली और हाईवे पर यातायात बंद कराते हुए मुख्यालय का रास्ता पकड़ लिया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अफसरों का बुरा हाल : मंगलवार को तटबंध पर सिंचाई विभाग के तीन तीन मुख्य अभियंता नजर आए, लेकिन इनकी हालत ऐसी रही कि पहचान पाना मुश्किल हो रहा था कि ये विभाग के कोई बड़े अफसर। एक मुख्य अभियंता जब खड़े रहकर थक गए तो जमीन पर ही बैठ गए। इनकी जेब में एक पानी की बोतल थी, हालांकि उनकी यह हालत देख एक अधिशासी अभियंता ने पास आकर दिक्कत पूछी। सूत्रों का कहना है कि तटबंध को बचाने की जद्दोजहद में ही इनकी ये हालत हो रही है, वरना इनका काफिला भी कई गाड़ियों का रहता है। इस विभाग के अवर अभियंता इधर उधर जमीन पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें