बिजनौर। भले ही अफसरों का अमला अपने स्तर पर तटबंध को बचाने की तैयारियों में लगा है, मगर खादर के लोगों को भी बाढ़ की चिंता सता रही है। बाढ़ आने के बाद पानी की निकासी कैसे होगी, इसी फिक्र को लेकर किसानों ने मंगलवार को मध्य गंगा नहर फेज टू की पटरी पर जेसीबी चलवा दी। किसानों का मानना है कि तटबंध टूटने के बाद गंगा का पानी जब तलहटी में आएगा तो मध्य गंगा नहर बाधा बन जाएगी। ऐसे में किसानों ने चंदा करते हुए जेसीबी को बुलवाया और मध्य गंगा नहर की पटरी को कटवा दिया, जिससे बाढ़ का पानी नहर को पार करते हुए फिर से गंगा में जा सके।