नजीबाबाद के उपकोषागार के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज सिंह को सुरक्षा गार्डों की वर
- फोटो : NAZIBABAD
निरीक्षण के दौरान बिना वर्दी के मिले सुरक्षाकर्मी
नजीबाबाद। वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज सिंह ने उप कोषागार कार्यालय नजीबाबाद का निरीक्षण किया। कोषाधिकारी ने कार्यालय के डबल लॉक की सुरक्षा में लगी सुरक्षा गारद और रंगाई-पुताई कार्य का निरीक्षण किया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी बृहस्पतिवार को उप कोषागार कार्यालय नजीबाबाद पहुंचे। कार्यालय के लेखाकार अथर अली की उपस्थिति में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने करोड़ों के स्टांप की निगरानी के लिए उप कोषागार कार्यालय पर तैनात सुरक्षा गारद का निरीक्षण किया। वर्तमान में करीब आठ करोड़ रुपये के स्टांप कार्यालय में रखे हैं। एक दरोगा और चार सिपाही शिफ्ट के अनुसार करोड़ों के स्टांप की सुरक्षा करते हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्ड वर्दी में नहीं मिले। सुरक्षा गार्डों की वर्दी उनके कैंप स्थल पर टंगी थी। वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज सिंह ने सुरक्षा में लगे सिपाहियों की ड्यूटी में लापरवाही के लिए क्लास ली। शासन द्वारा उपकोषागार नजीबाबाद, धामपुर, चांदपुर कार्यालय में उप कोषाधिकारी की तैनाती के शासनादेश के बाद कार्यालय के रखरखाव के लिए कराए जा रही रंगाई-पुताई व्यवस्था का भी वरिष्ठ कोषाधिकारी ने निरीक्षण किया। उप कोषाधिकारी की तैनाती आदेश के बाद से उप कोषागार कार्यालय नजीबाबाद में स्टांप की बिक्री करीब दो माह से नहीं की जा रही है। स्टांप विक्रेताओं को बिजनौर कार्यालय से ही स्टांप लेने पड़ रहे हैं।