कालागढ़ में वाहन से बाघिन की खोज करता गश्ती दल।
- फोटो : DHAMPUR
बाघिन और गुलदार को पकड़ने को सर्च अभियान जारी
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रही बाघिन व गुलदार का सर्च अभियान जारी है। वन विभाग के गश्ती दल सतर्कता बरत रहे हैं।
कालागढ़ की केन्द्रीय कालोनी में हनुमान मंदिर व संत रविदास मंदिर क्षेत्र में बाघिन व उसके बच्चे तथा संजयनगर के कब्रिस्तान के पास गुलदार को लेकर वन विभाग ने सुरक्षा कारणों से तलाशी अभियान चलाया है। रेंज अधिकारी आरके भट्ट के अनुसार लॉकडाउन के दौरान नागरिकों की आवाजाही कम होने से जंगली जानवर आबादी की ओर आने लगे हैं। वन्यजीवों व नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गश्ती दल बंद वाहन से स्रोत व मार्ग पर गश्त कर रहे हैं। लोगों से अपील कि गई है कि यदि किसी को दिखाई दे तो उसकी सूचना वन विभाग को दें।