नहटौर में कुत्ते के काटने से हुई किसान की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : BIJNOR
कुत्ते के काटने से किसान की मौत
नहटौर। मोहल्ला छापेग्रान निवासी मुनीश सैनी (52) झारखंडी के निकट स्थित खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसे कुत्ते ने काट लिया। इससे मुनीश घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।