फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1557 पौधे रोपने का एसडीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
1557 पौधे रोपने का एसडीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। एसडीएम संगीता ने ग्राम पंचायत रानीपुर कोटा में 1557 पौधे रोपित करने के अभियान का शुभारंभ किया है। इनरव्हील क्लब सहित कई संस्थाओं ने रविवार को पौधरोपण किया।
एसडीएम संगीता, ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, मनरेगा के तकनीकि सहायक सुशील कुमार ने ग्राम पंचायत रानीपुर कोटा में अकबरपुर आंवला के प्रधानपति मो. यूनुस की उपस्थिति में पौधरोपण किया। उधर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष इंदु गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, मीरा मित्तल, ऊमा मित्तल ने काली मां मंदिर पर पौधरोपण किया है। वहीं एमडीएस इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य मोनिका चौधरी, प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र चौधरी ने भी पौधरोपण किया। नगर पंचायत जलालाबाद के ईओ हरि नारायण सिंह के नेतृत्व में कान्हा पशु आश्रय स्थल जलालाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी ने बताया कि पंचायत में एक हजार से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मुस्सेपुर में ग्राम प्रधान अजय वीर सिंह, चौ. ईशम सिंह, चमन सिंह, कपिल कुमार, जोगेंद्र सिंह, भीम सिंह, राहुल चौधरी, अमिचंद ने विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत में 1500 से अधिक पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें