फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत
विज्ञापन

धामपुर। स्कूटी और ट्रैक्टर की भिड़ंत में स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका पंजाबी कालोनी में संचालित एक कोचिंग सेंटर में सुपर टीईटी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को पढ़ाने को जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
रानीबाग कालोनी निवासी मनोज कुमार पांडेय की पुत्री शिवांगी (24) प्राईवेट कोचिंग सेंटर में शिक्षिका थी। मंगलवार को वह अपनी स्कूटी लेकर पंजाबी कालोनी में संचालित कोचिंग सेंटर पर सुपर टीईटी के प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को पढ़ाने जा रही थी। जब वह मोहल्ला चंपादेवी मंदिर में जैतरा रेलवे फाटक के पास पहुंची तभी एक ट्रैक्टर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवांगी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में लोगों ने शिवांगी को नगर के निजी अस्पताल में ले गए। बताया जा रहा है कि हालत देखकर नगर के किसी भी डाक्टर ने भर्ती नहीं किया। बाद में सरकारी अस्पताल में उपचार को ले गए। जहां डाक्टरों ने शिवांगी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिवांगी के परिजनों ने बताया कि शिवांगी ने बीटीसी करने के बाद यूपीटीईटी और सीटीईटी की परीक्षा पास कर रखी थी और अपने आप भी सुपर टीईटी की तैयारी कर रही थी और साथ ही एक कोचिंग में अन्य प्रतियोगियों को सुपर टीईटी की तैयारी करा रही थी।
विज्ञापन

डाक्टरों के रवैये से लोगों में असंतोष
शिवांगी के परिजनों व अन्य नागरिकों का कहना है कि धामपुर के अधिकांश डाक्टरों का मरीजों के प्रति रवैया संतोषजनक नहीं है। यहां के डाक्टर उसी मरीज को देखते हैं जो सामान्य बीमार या घायल होता है। गंभीर मामले में उपचार करना दायित्व नहीं समझते। ऐसा ही मंगलवार को शिवांगी के साथ हुआ। जब हादसे में घायल शिवांगी को नागरिक उपचार को एक नहीं बल्कि नगर के तीन डाक्टरों के अस्पतालों में उपचार को लेकर गए तो वहां पर डाक्टरों ने घायल को भर्ती करना तो दूर उसका परीक्षण करना भी गवारा नहीं समझा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें