आरजेपी इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, 11 बच्चे पुरस्कृत
बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने स्टालों कर भ्रमण किया। प्रदर्शनी में सभी ब्लॉक से चयनित 10 बच्चों ने अपने-अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रदर्शनी में 11 बच्चों को सर्वश्रेष्ठ घोषित कर पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रवक्ता मेघा शर्मा ने हानिकारक पदार्थों जैसे थर्माकोल और प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम प्रयोग करने पर जोर दिया। इसके साथ ही बच्चों के मॉडल को बहुत सुंदर और उपयोगी बताया। प्रदर्शनी में प्लास्टिक से वैक्स बनाना, धूम्रपान के दुष्प्रभाव को प्रदर्शित करता मॉडल, पानी से कार चलाने का मॉडल आदि को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में 11 सर्वश्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कार दिया गया। जिनमें किरतपुर के पित्तनहेड़ी से शालीहा, नजीबाबाद के अकबरपुर से विनीत, स्याऊ से दीपक गिरी, चांदानगली से सिद्धांत, कोतवाली के पित्तनहेड़ी से जुवेरिया, नूरपुर से प्रिंस, जलीलपुर के सुंदरा से तनु, अलीपुरा से सोनी, रतनपुर से शगुन, झालू से शहबा और बूढ़ा नगला से वंश रहे।
इसके साथ ही इस प्रदर्शनी में टीएलएम स्टॉल भी लगाए गए थे, जिसमें किरतपुर के सिसौना जट विद्यालय के अल्पना देवी और आनंदपाल को विशेष रूप से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीएसए जय करन यादव, विद्यालय प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल, कृष्णा देवा, अतुल भटनागर, राम अवतार सिंह, अजहर जमाल आलम जैदी, सुधांशु वत्स, मुजीब उर रहमान और विवेक बंसल मौजूद रहे।