फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर मान्यता के नहीं चलने दिए जाएंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर मान्यता के नहीं चलने दिए जाएंगे स्कूल
विज्ञापन

धामपुर। बगैर मान्यता के कोई भी विद्यालय नहीं चलने दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन सिंह यादव ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों की जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए का कहना है कि जिले में ऐसे काफी स्कूल हैं। जिनके पास कोई मान्यता नहीं है। ऐसा भी मामला संज्ञान में आया है कि जिनके पास मान्यता जूनियर हाई स्कूल तक की है और वह विभाग की आंखों में धूल झोंक संचालन हाईस्कूल और इंटर कक्षाओं तक का कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने शनिवार को वार्ता में कहा कि जनपद में कोई भी बगैर मान्यता के विद्यालय नहीं चलेगा। बताया गया है कि कुछ स्कूल पूरी तरह से फर्जी तौर पर चल रहे हैं। जिनका विभाग के पास कोई ब्यौरा नहीं है। बीएसए ने ऐसे स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर भी कार्रवाई करने की हिदायत दी है जो स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गैर विद्यालयों के बच्चों का अपने विद्यालय में फर्जी तौर पर बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए नामांकन करा रहे हैं। जब सत्र पूरी तरह से चालू हो जाएगा तो गैर हाजिर होने पर उनके नामों को विद्यालय से पृथक कर दिया जाएगा। बीएसए ने कहा कि ऐसे स्कूलों का पता लगने पर वह स्वयं जांच करेंगे। गड़बड़ी पाने पर संबंधित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के साथ कानूूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें