फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं को जिमाकर भक्तों ने खोले व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्याओं को जिमाकर भक्तों ने खोले व्रत
विज्ञापन

बिजनौर। चैत्र नवरात्र की महाष्टमी पर झालू रोड स्थित मां कालीका मंदिर, चामुंडा मंदिर पर भक्तों की सुबह सवेरे से ही भीड़ लग गई। शहर ही नहीं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन कर चुनरी, नारियल, प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूर्ण की कामना की। मंदिरों में विशेष आरती भी की गई।
दुर्गाष्टमी पर सुबह के समय घरों पर विधि विधान पूर्जा-अर्चना कर भक्तों ने कन्याओं को जिमाया और अपने व्रत खोले। महिलाओं ने कन्याओं के पैर धोकर, उनका तिलक कर उन्हें उपहार दिए। साथ ही परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। उधर, रामबाग घेर में समाजसेवी व हनुमत अलवर दैवीय स्थल ट्रस्ट की ट्रस्टी जिम्मी सिंह ने अपने आवास पर कन्या जिमाई। उन्होंने कन्याओं को अपने हाथ से भोजन कराया और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ी भीड़
नगीना। चैत्र नवरात्र की महाष्टमी के मौके पर धामपुर रोड स्थित मां काली, मां दुर्गा के मंदिर पर पूजा करने पहुंची महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। महिलाओं ने घरों में कन्याओं को जिमाने के बाद मां के दरबार में जाकर नारियल चुनरी चढ़ाकर व प्रसाद का भोग लगाकर अपने व्रत खोले। नवरात्र के व्रत रखने वाले महिलाओं ने अपने अपने घरों में सजे माता रानी के दरबार में विशेष पूजा अर्चना की और हवन यज्ञ किया। बाद में मातारानी के 9 स्वरूपों की प्रतीक कन्याओं के पैर धोकर व रोली के तिलक लगाकर उन्हें सामूहिक भोज कराया और विदा किया। दुर्गा मंदिर के रामलीला बाग मैदान पर एक मेले का आयोजन भी हुआ जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें