फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई सप्ताह में पांच दिन होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई सप्ताह में पांच दिन होगी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई सभी विद्यार्थियों तक पहुंचाने की कोशिशों में लगा है। इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया चल रही है। माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई सप्ताह में पांच दिन होगी। शनिवार को शिक्षक कक्षा एवं विषयवार विद्यार्थियों की जिज्ञासा जानकर उनका समाधान करेंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई 15 जुलाई से शुरू है। शिक्षण कार्य शुरूहोने से पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन सत्र कक्षावार, विषयवार लैक्चर्स और वीडियो के माध्यम से समय सारिणी से होगा। शिक्षक विद्यार्थियों का कक्षावार व्हाटसएप ग्रुप बनाएंगे। शिक्षक यूट्यूब पर उपलब्ध शिक्षण सामग्री से शेयर करेंगे। जिन छात्रों के पास ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था नहीं है, उन्हें दूरस्थ शिक्षा से वांछित पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराएंगे। शिक्षक छात्र को विषयवार जिज्ञासा जानने के लिए फोन करेंगे। हर शनिवार को छात्रों की विषयवार जिज्ञासा दूर करेंगे। स्कूलों में विषयवार हेल्पलाइन शुरू होगी। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में प्राप्त शासन के निर्देश से विद्यालयों को अवगत करा दिया गया है। प्रधानाचार्य से तदानुसार व्यवस्था बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें