फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में हुआ जलभराव तो शिक्षकों ने कर दी छुट्टी

Fri, 13 Jul 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बारिश के बाद भवानीपुर के प्राथमिक विद्यालय में भरा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में बुधवार रात हुई बारिश से कई गांवों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। गांव भवानीपुर उर्फ जिक्रीवाला के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में जलभराव होने से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मिड डे मील के पश्चात शिक्षकों ने स्कूलों की छुट्टी कर दी।  
विज्ञापन

 बुधवार रात में वर्षा के चलते स्कूल प्रांगण में कई फीट पानी भर गया। अभिभावक गुड्डू, सुरेश, अजय, मंजू गौतम, पुरुषोत्तम, आसिफ, शरीफ, माजिद, शमीम, सुलेमान आदि ने मुख्य अध्यापक जहीरूल से कहा कि वह बच्चों केेे स्कूल में तो भेज रहे हैं, लेकिन बच्चों की देखभाल करने का काम उनका है। आज कल बारिश होने से जमीन में छिपे जहरीले सांप बाहर आ रहे हैं। मुख्याध्यापक ने मिड डे मील खिलाने के बाद बच्चों की छुट्टी कर दी। 
मुख्याध्यापक जहीरूल का   कहना है कि उन्होंने कई बार बीएसए, बीईओ, ग्रामप्रधान से मिट्टी भराव कराने का सुझाव   दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण हल्की बरसात   में भी स्कूल में पानी भर जाता है। उधर, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह का कहना है कि मिट्टी का खनन   बंद होने के कारण मिट्टी नहीं डलवाई जा सकी है।
विज्ञापन

दुकानों में बारिश का पानी घुसा 
अफजलगढ़। रामलीला मार्केट, मुस्लिम फंड के समीप सड़क और दुकानों में बारिश का पानी घुस गया। राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नचना नदी में तेज प्रवाह से पानी बह रहा है, जो नगर के बीच से होकर गुजरती। इस नदी की जमीन पर लोगों का कब्जा है। कई बार जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। लेकिन   समस्या का निदान नहीं कराया। शिवप्रकाश, संदीप शर्मा, पीयूष माहेश्वरी, मोहित रूहेला, अशोक रस्तोगी ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। 

कासमपुरगढ़ी के मुुख्य मार्ग जलभराव 
रेहड़ में जल भराव की स्थिति होने से ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पानी निकासी की मांग की है। ग्राम प्रधान हाजी  हामिद हसन का कहना है की जल्दी ही नाले की सफाई होगी। गांव के फारूख, तस्लीम, मुबारक, सुभान, रईस, शफीक आदि ने बताया की सड़क ऊंची होने और नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी जमा   होने से लोगों को परेशानी हो रही है।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें