फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण मेें भी खुल रहा स्कूल

विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के गांव सेलपुरा बमनौला के स्कूल मे पढ़ते छात्र-छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण मेें भी खुल रहा स्कूल
विज्ञापन

हल्दौर। जिले में कोरोना संक्रमण काल में शिक्षण संस्थाएं धड़ल्ले से खुल रही हैं। शासन के स्कूल बंद रखने के आदेश हैं। आदेशों का उलंघन करके विद्यार्थियों के जीवन को खतरे में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

मामला नूरपुर ब्लॉक के गांव सेलपुरा बमनौला का है। गांव में एक स्कूल संचालित है। ग्रामीणों की मानें तो स्कूल पांचवीं तक मान्यता प्राप्त है। आरोप है कि स्कूल में बिना मान्यता के बारहवीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। करीब 350 छात्र-छात्राएं स्कूल में पढ़ते हैं। कोरोना के कारण स्कूल बंद हैं। शासन के ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश हैं, परंतु स्कूल ने शासन के आदेशों को ताक पर रख दिया है। आरोप है कि स्कूल में ग्रीष्मावकाश के बाद से लगातार कक्षाएं चल रही हैं। कोरोना से बचाव की कोई सुविधा नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है। स्कूल संचालक मिट्ठन सिंह शासन के स्कूल बंदी के आदेश के बाद भी स्कूल खोले जाने के बारे में पूछने पर चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें