दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन हुए आध्यात्मिक कार्यक्रम
धामपुर। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे जैन श्रावकों के दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन श्री जी की पूजा के बाद आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बताया कि आत्मा का स्वभाव ही सरल स्वभाव है। इसलिए प्रत्येक प्राणी को सरल स्वभाव रखना चाहिए। यह आत्मा अपने सरल स्वभाव से च्युत होकर दूसरे के स्वभाव में रमते हुए कुटिलता से युक्त हो जाती है। इस अवसर पर जिनालयों में श्री जी के कलशाभिषेक, शांतिधारा, पर्व पूजन, संगीतमय नित्यमह पूजन, सामायिक, आरती, शास्त्र प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आध्यात्मिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक जैन, द्वितीय स्थान इशिता जैन व सांझी जैन और तीसरा स्थान पर मिष्ठी जैन रहीं। इसके अलावा नृत्य प्रतियोगिता में अतिशा जैन, ग्रीशा जैन, रजवी जैन, पर्व जैन, आकृति जैन और सिद्धि जैन ने भाग लिया।