बिजनौर। शहर कोतवाली में चांदपुर मार्ग पर गुरुद्वारे के पास बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सवार सफाई कर्मचारी पंकज कुमार (45) की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हैं।
विज्ञापन
शहर के बुखारा बकली रोड निवासी पंकज कुमार बवनपुरा में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। वह बुधवार दोपहर ड्यूटी खत्म होने के बाद बवनपुरा से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान चांदपुर मार्ग के पास कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में तीनों घायलाें को बिजनौर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की सूचना परिजनों को दी। पंकज अपने परिवार को इकलौता सहारा था। वह अपने पीछे एक बेटे और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि कार की तलाश की जारी है। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।