फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बैठक में संग्राम, विधायक ने की मारपीट

Wed, 30 Jan 2019 11:38 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर मे विधायक की पिटाई के बाद दुष्यंत चौहान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के धामपुर में डाक बंगले में भाजपा की विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक अखाड़े में तब्दली हो गई। आरोप है कि भाजपा विधायक अशोक राणा ने अपने समर्थकों के  साथ मिलकर भाजपा किसान मोर्च के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दुष्यंत चौहान को बुरी तरह से पीटा। उनके सिर में रिवाल्वर की बट से प्रहार किया। घटना के बाद बैठक में अफरा तफरी मच गई। दुष्यंत चौहान ने घटना की तहरीर एसपी को दी है और विधायक पर कई आरोप भी लगाए हैं। विधायक के गनर ने भी दुष्यंत चौहान पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन





धामपुर के डाक बंगले में बुधवार को भाजपा की विधानसभा स्तर की बैठक चल रही थी। बैठक दो फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गजरौला में होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए बुलाई गई थी। भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत चौहान के मुताबिक बैठक में लोकसभा के विस्तारक को सभी अपना परिचय दे रहे थे। उन्होंने भी अपना परिचय दिया। बैठक के दौरान  विधायक ने कहा कि उनके सामने दुष्यंत ने टिकट क्यों मांगा था और उनके खिलाफ चुनाव क्यों लड़ाया। इसके बाद वह उन्हें गाली देने लगे। दुष्यंत का कहना था कि टिकट मांगना सभी का अधिकार है। कई ने टिकट मांगा था। अगर विधायक उनसे चुनाव लड़ाने के लिए कहते तो वे उन्हें भी चुनाव लड़ाते। वे धामपुर विधानसभा क्षेत्र छोड़कर नौगांवा चले गए। उनके चेतन चौहान से पहले से ही करीबी संबंध हैं। वे यहां से लोकसभा के सांसद भी रहे हैं। दुष्यंत ने आरोप लगाया कि विधायक अशोक राणा ने चेतन चौहान को भी देख लेने की धमकी दी और उनसे मारपीट शुरू कर दी। उनके सिर में रिवाल्वर से जान से मारने की नीयत से वार किया। विधायक के साथ मौजूद तीन लोगों ने भी उनसे मारपीट की। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाया। कहा कि उन लोगों ने जाते हुए भी जान से मारने की धमकी दी।



घटना की सूचना पर एसपी संजीव त्यागी बिजनौर से धामपुर कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। दुष्यंत चौहान ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। विधायक अशोक राणा से कई बार बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो पाई। विधायक अशोक राणा के गनर पुनीत त्यागी ने भी पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह विधायक अशोक राणा के साथ बैठक में थे। इस दौरान दुष्यंत चौहान ने अभद्र टिप्पणी करके गाली गलौच और शोर शराबा करके जबरन कमरे में घुसने की कोशिश की। गनर ने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी गाली गलौच और बदसूलकी करके मारपीट की। उसके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पदाधिकारियों ने उसका और दुष्यंत चौहान का बीच बचाव कराया।
विज्ञापन



विधायक के खिलाफ किया प्रदर्शन
दुष्यंत चौहान ने अपने समर्थकों के साथ धामपुर कोतवाली से एसपी संजीव त्यागी के जाने के बाद विधायक अशोक राणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान विधायक के खिलाफ नारेबाजी की।


- विधायक अशोक राणा ने बैठक के दौरान दुष्यंत चौहान से मारपीट की है। इस पूरे मामले की पार्टी हाईकमान को जानकारी दी जाएगी। - राजीव सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें