फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप ने देश में चमकाया नाम

Fri, 09 Mar 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
दौड़ में शानदार प्रदर्शन करने वाला संदीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में  कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों। कवि दुष्यंत की ये पंक्ति को बिजनौर की माटी में जन्मे संदीप कुमार ने सकार कर दिखाया है। संदीप ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांचवां स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन

संदीप नहटौर क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के होनहार पुत्र हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 22 वां फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का पंजाब के पटियाला में राष्ट्रीय स्तर पर पांच से आठ मार्च 2018 तक आयोजित भारतीय ओलंपिक एथलेटिक्स की 200 मीटर दौड़ में संदीप चौधरी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। संदीप के अनुसार ये प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चयन होना था। अब उनका लक्ष्य 18 अगस्त से दो सितंबर के बीच इंडोनेशिया के जकार्ता में होने वाले 18 वें   एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करना है। संदीप अपनी सफलताओं का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और एथलेटिक्स के कोच  हरीश यादव को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें