सैनिकों की शहादत को किया नमन
बिजनौर/झालू। आजाद किसान यूनियन ने गलवां घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत को नमन किया। सैनिकों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। वहीं, झालू में भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों को चीनी सेना ने धोखे से शहीद किया है। इस कायराना हमले का बदला लेने के लिए चीनी सेना के 100 सैनिक सैनिक मारने चाहिए। प्रदेश संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि हमेशा से ही चीन विश्वासघाती रहा है। शहीद सैनिकों के परिजनों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की भी ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान धीरज सिंह चेयरमैन, सुधीर कुमार, शीशराम सिंह, नेपाल सिंह, हाजी शकील अहमद, राजू पहलवान, अमरपाल सिंह, रघुराज सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, झालू में भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के नेतृत्व में रामलीला चौक पर चीन का पुतला फूंका गया। बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष बालियान ने कहा कि बजरंग दल सभी देशवासियों से अपील करता है कि वह चीन का सामान न खरीदें। अपने देश में निर्मित स्वदेशी सामान खरीदे। इस अवसर पर यश शर्मा, सुमित चौधरी, नितिन सैनी, ऋषभ, प्रिंस, मनुज, संदीप, प्रशांत, अभिषेक, पीयूष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिजनौर के कस्बा झालू में चीन का पुतला फूंकते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR