जयंती पर सुभाष चंद्र बोस को किया नमन
नजीबाबाद/नांगलसोती। सुभाष चंद्र बोस जयंती पर विभिन्न स्थानों पर नेताजी की राष्ट्रभावना, त्याग और बलिदान को नमन किया। इस मौके पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र सुभाष संघ के प्रदीप डेजी, हेमंत कुमार अग्रवाल, नवनीत चतुर्वेदी के नेतृत्व में लाला मग्घू शरण सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में लगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार, डा. एलएस बिष्ट, आचार्य विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, नवीन कुमार, शशि कुमार, तेजराम सिंह ने स्वतंत्र सुभाष संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दिव्या चौधरी, अनुष्का राजपूत, आरुषि, रिया सैनी, आशु चौहान ने सरस्वती वंदना के साथ नेताजी को याद किया।
निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बृजभूषण भारद्वाज, चांदपुर के प्रधानाचार्य कौशल कुमार के नेतृत्व में स्कूल परिसर में आयोजित संगोष्ठी में नेताजी के चित्र के पुष्प अर्पित करने के साथ उनके राष्ट्रप्रेम, त्याग और बलिदान को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा नेताजी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा उद्घोष के माध्यम से देशभक्ति की अलख जलाई। कार्यक्रम में प्रमोद शर्मा, पंकज शर्मा, संजय सिंह, नीरज धारवान, दिग्विजय, अनंत, रजनी टांक, मृदुला बिश्नोई, फूलमाला सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
उधर, नांगलसोती भाजपा मंडल की ओर से ग्राम पंचायत हकीमपुर में भाजपा नेता विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह, चौधरी ईशम सिंह, अरुण कुमार, संजीव कुमार, शुभम प्रजापति, दीपक कुमार, तुषार देशवाल, नौबहार, सुभाष चंद्र त्यागी सहित अनेक भाजपा नेताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रप्रेम के लिए दिए गए बलिदान को अविस्मरणीय बताया।