फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण

विज्ञापन
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के संबंध में आयोजित जनसभा को संबोधित करते मोअज्जम खां एडवोकेट। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और उसकी भूमि पर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां के आह्वान पर आयोजित सभा में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और उलमा ने एक स्वर कहा कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को किसी कीमत पर न तो बंद होने देंगे और न ही इसकी जमीन को सरकार द्वारा कब्जे में लेने देंगे।
शनिवार को पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां एड. के आवास पर मोलाना असलम कासमी की अध्यक्षता में आयोजित सभा में प्रदेश सरकार द्वारा मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम और उसकी जमीन को कब्जाने की निंदा की। पूर्व चेयरमैन मोअज्जम खां ने कहा कि यूनिवर्सिटी शिक्षा ऐसा इदारा है, जिसमें सभी धर्मों के विद्यार्थी पढ़ते हैं। उन्होंने सपा नेता मो. आजम खां से राजनैतिक रंजिश के चलते प्रदेश सरकार पर यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद ईसा, मुफ्ति असरार, मुफ्ति अरशद, मौलाना लियाकत हुसैन, सपा नेता शेख मोहम्मद आबिद, माकपा के विजय शर्मा, कांग्रेस के एम अकरम खां, रालोद नेता शरीफ अहमद, एआईएमआईएम के हाफिज अब्दुल सलाम, मो. जीशान नजीबाबादी, अब्दुल्ला, मनमोहन सिंह कोहली, रणधावा सिंह, अब्दुल वहीद राईन, अच्छन राईन साहित अनेक वक्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन को कब्जाने और यूनिवर्सिटी को बंद करने के षड्यंत्र को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का इदारा सभी धर्मों की भावनाओं से जुड़ा है, यूनिवर्सिटी और उसकी जमीन को खुर्दबुर्द नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने सपा नेता मो. आजम खां और उनके परिवार पर राजनैतिक द्वेष की भावना से मुकदमे दर्ज करने और उन्हें जेल भेजने को बदले की भावना से गई कार्रवाई बताया और इस संबंध में राष्ट्रपति और राज्यपाल को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। सभा में फराज खान, बार सचिव फईम अंसारी, सिराजुद्दीन खां, नफीस अहमद एड., खुर्शीद शेख, सरदार बलवीर सिंह, शहबाज खान, अमजद सिद्दकी, तनवीर अहमद, डा. सुहेल, डा. इबादु र्रहमान, आफताब अहमद सहित अनेक नागरिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें