फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की बिक्री, बनाने पर रोक

Sun, 28 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में चांदपुर में मकान में विस्फोट के बाद छह लोगों की मौत और कूड़े में विस्फोट से एक किशोर की मौत के बाद जिले की पुलिस जाग गई है। पूरे जिले में पटाखों की बिक्री व बनाने पर रोक लगा दी गई है। एसपी ने जिले की पुलिस को इस बारे में कड़े निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले में चोरी छिपे आतिशबाजी बनाने का खेल खूब चल रहा है, जिले में आतिशबाजी से हुए कई हादसों से भी पुलिस ने सबक नहीं लिया। आलम यह है कि गली-मोहल्ले में खूब आतिशबाजी बनाई जा रही है। आतिशबाजी के लाइसेंसधारकों के साथ बिना लाइसेंस वाले भी खूब आतिशबाजी बना रहे हैं।

शादी विवाह के सीजन को देख यह काम इन दिनों तेजी से चल रहा है। दीपावली से छह माह पहले से आतिशबाजी बनाने का काम जोरों से शुरू हो जाता है। चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन में 16 फरवरी को यामीन के घर में विस्फोट होने से दो महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई थी। कई झुलस गए थे। 24 फरवरी को चांदपुर के बास्टा निवासी रईसुद्दीन का 13 साल का पुत्र शादाब व इमामबाड़ा निवासी शराफत  का 14 साल  का पुत्र सुहैल कूडे़ में मिली आतिशबाजी में तेज धमाका होने से झुलस गए। शादाब की मौत हो गई।
विज्ञापन


चांदपुर में एक सप्ताह के भीतर हुई दो घटनाओं से पुलिस प्रशासन की आंख खुल गई है। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके इलाके में पटाखे न तो बनते मिले और न ही बेचे जाए। कहीं ऐसा पता चले तो तुरंत पटाखे बेचने व बनाने  वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

एक घर से पटाखे के डिब्बे बरामद, रिपोर्ट दर्ज
नजीबाबाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने कुकिंग गैस गोदामों और पटाखा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। गैस एजेंसियों पर व्यवस्था ठीक मिली, जबकि अवैध रूप से पटाखे बेचने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। तीन स्थानों पर पटाखा बिक्री संबंधी लाइसेंस न मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति की। शनिवार को एसडीएम सहदेव मिश्र और सीओ संजय राय ने हरिद्वार मार्ग पर इंडेन गैस गोदाम और रायपुर मार्ग पर भारत गैस गोदाम का निरीक्षण किया। दोनों गोदामों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली।

एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर कामर्शियल गैस ही बेचने और होम डिलीवरी सुविधा को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उधर, आबादी क्षेत्र और आसपास पटाखों की बिक्री न होने देने के लिए टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग की। कोल्हू वाली मस्जिद के निकट असलम के घर पर छापे में अवैध रूप से पटाखों की बिक्री मिली। मौके से छह डिब्बे पटाखे बरामद हुए।

सीओ ने बताया पटाखा बिक्री का लाइसेंस नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। टीम ने पटाखा बिक्री के कुछ अन्य स्थानों पर भी चेकिंग की।  सीओ ने बताया एक पटाखा वितरक के पास तीन लाइसेंस होने की सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान वितरक एक भी लाइसेंस नहीं दिखा सका। सीओ ने कार्रवाई की संस्तुति की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें