फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित पांच कर्मचारियों की कटेंगी तनख्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सीएमओ ने किरतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत उनके स्टाफ के पांच कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमओ विजय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ किरतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जितेंद्र कुमार बिना बताए ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई और वहां पर मौजूद वैम को कड़ी फटकार लगाई। सीएमओ के अनुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के नेत्र परीक्षक (आप्टोमिस्ट) परवेंद्र कुमार, डीसीपीएम दीप्ति खन्ना, एएनएम गीता शर्मा, वीपीएम किरन गुप्ता बिना बताए ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने बताया कि किरन गुप्ता, चार से सात दिसंबर तक और फिर इसके बाद 26 से 27 दिसंबर तक के अवकाश पर थीं, जबकि 28 दिसंबर को बिना बताए गायब रहीं। उन्होंने बताया कि संविदाकर्मियों को एक साल में केवल 14 छुट्टी ही वैध हैं। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित रहने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें